फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Called for hoisting the tricolor in every house

हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

Tue, 26 Jul 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Called for hoisting the tricolor in every house
नजीबाबाद में अमृत महोत्सव संगोष्ठी में बोलते भाजपा नेता राजीव अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाजपा सोशल मीडिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता तिलकराज सैनी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं वुर्चअल बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी टीमें गठित कर गांव-गांव केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें और लोगों से 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करें। रितेश सैन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत, त्याग व उनके संघर्ष की बदौलत हम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। जिसकी असली सार्थकता आजादी को अक्षुण्ण रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। बैठक में पदाधिकारी तिलराज सैनी, रितेश सैन, राजेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
वहीं ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। आजादी का अमृत महोत्सव संगोष्ठी में प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने अमर शहीदों का पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि धर्म जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र भक्तों ने देश को आजाद कराया। संगोष्ठी में ग्रामीण विकास के लिए शासन की योजनाओं को वरदान बताया गया। संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी सुचिता देशवाल और भाई वरिष्ठ अधिवक्ता बृजराज सिंह एड. के बीडीसी सदस्य निर्वाचित होने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजवीर सिंह के संचालन में कुमकुम बैंक्वेट हॉल में आयोजित संगोष्ठी में डॉ.वीरबल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह, मो.यूनुस, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार, बलराज त्यागी, चौ. ईशम सिंह, रोहिताश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धीर सिंह, राजवीर सिंह, जुग्नेश कुमार, छोटे सिंह सहित अनेक ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed