‘देशहित में है नागरिकता संशोधन कानून’
नजीबाबाद। भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरूकता अभियान चलाया। भाजपाइयों ने नए कानून को देशहित में बताकर लोगों को जागरूक किया।
भाजपा के चौधरी ईशम सिंह, योगेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गांव महावतपुर दलपत में जन जागरूकता अभियान चलाया। भाजपाइयों ने लोगों से नए कानून को समझने और कानून को देशहित बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नया कानून किसी भी दशा में भारतीय नागरिकों के खिलाफ नहीं है। नए कानून से किसी भी व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने लोगों को नए कानून के संबंध में सही जानकारी करने की सलाह दी। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा, शुभम प्रजापति, मनोज कुमार, संजीव गुर्जर, राजेंद्र सिंह, शशि कुमार, जोगेंद्र सिंह, शिवांग, उमंग आदि भाजपाई मौजूद रहे।