फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessman's house searched, lakhs stolen

कारोबारी के मकान को खंगाला, लाखों की चोरी

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Businessman's house searched, lakhs stolen
नजीबाबाद में कारोबारी के आवास पर चोरों द्वारा खंगाला गया कमरा। - फोटो : NAZIBABAD
कारोबारी के मकान को खंगाला, लाखों की चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। घनी आबादी के बीच चोरों ने बंद मकान को खंगाल कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के मकान की छत से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मोहल्ला बांसफोड़ान क्षेत्र में हैप्पी मॉडल स्कूल के सामने मो. नवेद का स्टार प्लाइवुड एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान है। नवेद अपनी पत्नी पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के नगर अध्यक्ष रुकय्या परवीन और परिजनों के साथ किसी कार्यक्रम में मंगलवार की शाम छह बजे राजा का ताजपुर गए थे। रात्रि 11 बजे वापस लौटे तो प्रतिष्ठान के ऊपर स्थित मकान का सामान बिखरा पड़ा था। सेफ से लाखों रुपये की नगदी और आभूषण साफ थे। कमरे में आर्टिफिशियल आभूषण और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रुकय्या परवीन ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख रुपये की नगदी, तीन लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर क्षेत्र से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। देर रात तक क्षेत्र में आतिशबाजी करने वाले और मकान के नीचे बैठे संदिग्ध युवकों तक पहुंच कर पुलिस चोरी के खुलासे का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता आयशा सिद्दीकी ने पुलिस से तत्काल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रुकय्या परवीन के यहां हुई चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed