फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses break again on Kotdwar Kalagarh road

फिर लगा कोटद्वार कालागढ़ मार्ग पर बसों को ब्रेक

Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Buses break again on Kotdwar Kalagarh road
फिर लगा कोटद्वार कालागढ़ मार्ग पर बसों को ब्रेक
विज्ञापन

कालागढ़। कोटद्वार से कालागढ़ रामनगर मोटरमार्ग पर चल रही यात्री बसों को दो माह बाद वन विभाग ने ब्रेक लगा दिया है। अब इस मार्ग पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। बसों के बंद हो जाने के बाद कालागढ़ से गढ़वाल व कुमायूं के नगरों व ग्रामों को जाने वाले यात्रियों के सामने संकट आ गया है।
पाखरो मोरघट्टी कालागढ़ रामनगर मोटर मार्ग पर एक बार फिर न्यायालय के आदेश आ जाने के बाद बसों का आवागमन रोक दिया गया है। जिसकी वजह से कोटद्वार व रामनगर से होकर जाने वाले गढ़वाल व कुमायूं के नगरों व ग्रामों के यात्री परेशान हो गए हैं। अब फिर से कालागढ़ से कोटद्वार के लिए धामपुर, नजीबाबाद व कालागढ़ से रामनगर के लिए अफ़जलगढ़ काशीपुर होकर 130 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है, जिसमें समय व धन दोनों ही अधिक लग रहे हैं। कालागढ़ से पाखरो व सावल्दे जैसे कम दूरी के स्थानों को भी जाने आने में कोटद्वार व रामनगर होकर ही जाना आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जीएमओ के अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने पत्र लिखकर कहा है कि पाखरो मोरघट्टी कालागढ़ रामनगर मोटर मार्ग के संबध में माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली के आदेशों पर उक्त मार्ग पर बसों के संचालन की अनुमति को निरस्त किया जाता है। इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed