{"_id":"608af3c58ebc3eb92e77ee89","slug":"burning-poultry-farm-in-fire-loss-of-lakhs-of-rupees-nazibabad-news-mrt536505136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्सवाड़ा क्षेत्र में मुर्गी फार्म में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्सवाड़ा क्षेत्र में मुर्गी फार्म में भीषण आग
विज्ञापन
अग्निकांड में मुर्गी फार्म जलकर राख, लाखों रुपये की क्षति
जलालाबाद (बिजनौर)। हर्सवाड़ा क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की मुर्गियां जल गईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।
जलालाबाद निवासी शहरकाजी अफ्फानुलहक के प्लॉट में एक कंपनी का मुर्गी फार्म है। हर्सवाड़ा निवासी आफान मुर्गी फार्म को संचालित करता है। बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक आसपास के झुंड में लगी आग हवा के साथ मुर्गी फार्म तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण अग्निकांड में पूरा मुर्गी फार्म लगभग 15 मिनट में जल गया। अग्निकांड में फार्म स्वामी ने लगभग छह हजार से अधिक मुर्गियां जलने का दावा किया है। आग की चपेट में एक बाइक, बैट्रा आदि आ गए।
सूचना मिलते ही एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। फार्म स्वामी ने लगभग 6.50 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया। संवाद