{"_id":"5a15c81efc58cf36bb5d87747ab92786","slug":"burning-express-train-links-from-being-saved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनने से बची लिंक एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची लिंक एक्सप्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में लिंक एक्सप्रेस के इंजन में नजीबाबाद स्टेशन पर तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के नजीबाबाद से मुरादाबाद दिशा में रवाना होते ही इंजन के पहिये जाम हो गए। इससे रेल लाइन चिंगारियों के साथ घिस गई। चालक ने चतुराई से ट्रेन प्लेटफार्म पर वापस पहुंचाई।
देहरादून से इलाहाबाद जा रही लिंक एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। मंगलवार को निर्धारित समय से दस मिनट विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची लिंक एक्सप्रेस जैसे ही मुरादाबाद दिशा के लिए चली तभी इंजन के पहियों में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन के पहिये और पटरी के बीच रगड़ से भयंकर चिंगारियां निकलने लगीं। इंजन की तेज आवाज और झटके के साथ रुकने से रेल प्रशासन और यात्रियों में हड़कंप मच गया। संयोग से ट्रेन ने पूरा प्लेटफार्म नहीं छोड़ा था। मुरादाबाद हेड क्वार्टर के ट्रेन चालक शंकर सिंह ने चतुराई से ट्रेन को रोककर वापस प्लेटफार्म तक पहुंचाया। स्टेशन ने मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी। कैरीज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन चालक दल के सदस्यों के साथ इंजन का निरीक्षण किया। इंजन फेल होने की पुष्टि के बाद मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर लक्सर से रन थ्रू मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी को नजीबाबाद स्टेशन पर रोका।
मालगाड़ी की पावर से लिंक एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटा छह बजे गंतव्य के लिए रवाना की गई। दुर्घटना में डाउन लाइन की पटरियों का ऊपरी भाग इंजन के जाम पहियों की रगड़ से निकली तीव्र चिंगारियों से कई जगह पर घिस गया। नजीबाबाद स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हरिद्वार से मुरादाबाद जा रहे विवेक पांडेय ने बताया ट्रेन छूटते ही इंजन से तीव्र ध्वनि सुनाई पड़ी। धुआं और चिंगारी के बीच चालक ने ट्रेन रोक दी। इससे संभावित हादसा टल गया।