{"_id":"69960f34c1533e5201085068","slug":"bullion-market-opens-after-settlement-in-dispute-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-172715-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विवाद में समझौता होने के बाद खुला सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विवाद में समझौता होने के बाद खुला सराफा बाजार
विज्ञापन
धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी रहे डॉ. एनपी सिंह और सराफा व्यापारी विनीत कुमार बंसल के बीच हुई मारपीट के विवाद का आपसी सहमति के बाद पटाक्षेप हो गया है। जिसके बाद बाजार भी खुल गया। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
तीन दिन पहले नगीना मार्ग स्थित डॉ. एनपी सिंह के मेडिकल कॉलेज तक जाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर डॉ. एनपी सिंह और खेत स्वामी सराफा व्यापारी विनीत बंसल के बीच मारपीट हो गई थी। विनीत कुमार बंसल ने डॉ. एनपी सिंह को नामजद कर अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डॉ. एनपी सिंह के चालक दीपराज ने भी विनीत कुमार बंसल पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। धामपुर सराफा संघ के कार्यकर्ताओं ने विनीत बसंल के समर्थन में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन तक बाजार बंद रख प्रदर्शन किया था।
मंगलवार देर रात आपसी सहमति के बाद डॉ.एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में उनकी विनीत कुमार बंसल के बड़े भाई विभु बंसल के घर पर वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की गलती को स्वीकारा। धामपुर सराफा संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच विवाद को खत्म हो गया है। सराफा व्यापार संघ ने सामान्य दिनों की भांति बाजार खोलकर अपना कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सराफा व्यापारी विनीत कुमार बंसल के बड़े भाई विभु बंसल ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर एनपी सिंह खेद जता रहे हैं इससे और ज्यादा बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।