फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozer went on encroachment

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 26 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 26 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer went on encroachment
नजीबाबाद में बाजार और मुख्य संपर्क मार्गों से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन ने प्रतिष्ठानों के सामने स्लैबनुमा पक्के अतिक्रमण हटाए। स्टेशन के बाहर फुटपाथ दुकानें दुकानदारों ने स्वयं हटा लीं।
विज्ञापन



एसडीएम वीके श्रीवास्तव, सीओ संजय राय, थाना प्रभारी एके सिंह के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। ईओ विनोद कुमार के निर्देशन में नगरपालिका परिषद टीम ने नगरपालिका कार्यालय से चौक बाजार, कल्लूगंज, चौक जगंनाथ, कृष्णा टाकीज चौराहे से स्टेशन तक अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन


कृष्णा टाकीज चौराहे के निकट एक कॉम्पलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों द्वारा मुख्य मार्ग तक बनाए गए पक्के स्लैब नगरपालिका ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिए। एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से नगर में हड़कंप मच गया। स्टेशन चौराहे से विभिन्न क्षेत्रों से फड़ कारोबारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम पहुंचने से पहले ही अपने अस्थाई प्रतिष्ठान हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम वीके श्रीवास्तव ने कहा कि नगर के मुख्य बाजारों और क्षेत्र के हाईवे से जुड़े अतिक्रमण चिह्नित करने और हटाने का अभियान सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने कहा जिन क्षेत्रों में लाल रंग से अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें।

धोबी घाट की अवैध दीवार तोड़ी
नजीबाबाद। राजस्व विभाग ने धोबी घाट क्षेत्र में बनाई दीवार को अवैध बताकर ध्वस्त किया। प्रशासन की कार्रवाई को भूमि मालिक ने गैर कानूनी और एक समाज के पक्ष में की दबाव की कार्रवाई बताया।
धोबी सभा जमीयतुल कस्सार विकास समिति ने धोबी घाट की भूमि पर अनाधिकृत रूप से एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने और दीवार बनाने का आरोप लगाया था। 

डीएम वीके आनंद ने राजस्व विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार राशिद अली खां द्वारा कराई जांच के बाद राजस्व निरीक्षक हरिराज सिंह, शहर लेखपाल गोविंद सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने खसरा नंबर 50/2 और खसरा नंबर 52/3 में ग्राम समाज की धोबी सभा को दी चार मीटर जमीन पर अवैध कब्जे के साथ उस पर बनी  दीवार को अवैध माना। टीम ने  78 मीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी दीवार ध्वस्त की। उधर, भूस्वामी जनक राज और राम लुभाया ने दीवार गिराने की कार्रवाई को गलत बताया।

अतिक्रमण किया तो जुर्माना
धामपुर (ब्यूरो)। पुलिस प्रशासन ने नगीना चौराहे पर फैले अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवा दिया। अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी यदि फिर से अतिक्रमण किया तो प्रतिदिन के हिसाब से जुुर्माना भी ठोंका जाएगा। जुर्माने की राशि पालिका वसूल करेगी। किसी की एक नहीं सुनी जाएगी। पुलिस और प्रशासन की दखल अंदाजी में हस्तक्षेप करने पर गंभीर धारा में भी मुकदमा दर्ज होगा।  

अतिक्रमण किया तो जुर्माना
सोमवार को एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नगीना चौराहे पर पहुंचे। एसडीएम के साथ पालिका की टीम भी मुस्तैद रही। इस दौरान एसडीएम ने पालिका से दुकानों के बाहर चिन्हीकरण भी करवाया। जो दुकानें चिन्हीकरण से बाहर मिली, उनका सामान तुरंत अंदर करा दिया। कालागढ़ रोड और नगीना चौराहे के दुकानदारों को सख्त लहजे में हिदायत दी यदि किसी ने दुकान एक सूत भी बाहर निकाली तो खैर नहीं होगी। कोई ठेला भी चौराहे पर नहीं लगेगा। यदि लगाएगा तो सीमा में ही लगाएगा।


एसडीएम के आदेश को सुनकर दुकानदारों की हवाईयां उड़ गई। एसडीएम ने नगीना चौराहे पर टैपों और बस खड़ा करने वाले चालकों को भी आदेश दिए टैपों नहटौर रोड और बस केएम इंटर कालेज के आसपास ही खड़ी होंगी। सवारियां वहीं से बैठेंगी। कोई भी वाहन स्वामी नगीना चौराहे पर सवारियां बैठता मिला तो जुर्माने के साथ साथ वाहन सीज होंगे। वसूला जुर्माना राजकीय कोष में जमा होगा।



 उन्होंने शीघ्र ही व्यापारियों के साथ बैठक बाजार के भीतर फैले अतिक्रमण को हटवाने का फैसला लिया। इस में सीओ अशोक यादव, पालिका ईओ सुरेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह रहे।  दूसरी तरफ शेरकोट में भी पालिका ने मुख्य बाजार, टैपों स्टैंड से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed