फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bulldozer ran in Bijnor, the house of the accused in the ration dealer murder case was demolished

फिर बड़ी कार्रवाई: बिजनौर में चला बाबा का बुलडोजर, राशन डीलर हत्याकांड के आरोपियों के मकान को किया धवस्त

Thu, 07 Apr 2022 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Apr 2022 02:20 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में बाबा के बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को बिजनौर में पुलिस प्रशासन ने राशन डीलर की हत्या के मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर उसे धवस्त कर दिया।

विज्ञापन
bulldozer ran in Bijnor, the house of the accused in the ration dealer murder case was demolished
बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव स्वहेड़ी में गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन डीलर की हत्या के आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे धवस्त कर दिया। आरोपियों ने डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए यहां घेर बनाया हुआ था। वहीं इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: याकूब की फैक्टरी पर चलेगा बुलडोजर: ध्वस्तीकरण की फाइल तैयार, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई, छापामारी के दौरान खुला था राज

विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव स्वहेड़ी में 26 मार्च को राशन डीलर देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन को मालूम हुआ कि आरोपी राम बहादुर और उनके बेटो ने गांव के पास ही करीब डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए घेर बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के आदेश पर गुरुवार को सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। सरकार बनने के बाद जिले में बुलडोजर चलाए जाने के लिए पहली कार्यवाही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed