फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Budget 2024: Reactions of businessmen of Western UP on interim budget

Budget 2024 : अंतरिम बजट पर पश्चिमी यूपी के व्यापारियों की प्रतिक्रियाएं, केंद्र सरकार से थीं ये उम्मीदें

Thu, 01 Feb 2024 08:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Feb 2024 08:16 PM IST
सार

Budget 2024 : केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर पश्चिमी यूपी के व्यापारियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जानिए आखिर व्यापारियों को केंद्र सरकार से क्या उम्मीदें थीं।

विज्ञापन
Budget 2024: Reactions of businessmen of Western UP on interim budget
व्यापारियों ने बजट पर प्रतिक्रियाएं दीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पेश किया। बजट से व्यापारियों को न तो फायदा हुआ और न ही नुकसान हुआ। व्यापारियों ने इसे सामान्य बजट बताया। व्यापारियों ने कहा कि इस बजट से व्यापारियों को टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई है।

विज्ञापन


टैक्स स्लैब में थी छूट की उम्मीद: मनोज कुच्छल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री मनोज कुच्छल ने बताया कि इस बार बजट से व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हुआ है। टैक्स स्लैब में छूट की उम्मीद थी, लेकिन यह पूरी नहीं हुई।

विज्ञापन

व्यापारियों के हित में नहीं रहा बजट: अनिल गंभीर
व्यापारी अनिल गंभीर का कहना है कि व्यापारियों को टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। बजट व्यापारियों के हित में नहीं रहा। व्यापारी टैक्स जमा करते हैं, जिसका फायदा देश की जनता को होता है। मगर सरकार ने व्यापारियों के बारे में नहीं सोचा।

न टैक्स में छूट और न ही आसान हुई जीएसटी प्रकिया: देवेश अग्रवाल
व्यापारी देवेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को अंतरिम बजट से काफी उम्मीद थी। जीएसटी प्रक्रिया आसान होने की आशा भी थी। मगर, जीएसटी प्रक्रिया आसान नहीं हुई। साथ ही व्यापारियों को टैक्स स्लैब में छूट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन

टैक्स में छूट मिलती तो अच्छा रहता: सुमित सिंघल
व्यापारी सुमित सिंघल के अनुसार, अंतरिम बजट सामान्य रहा है। इससे व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हुआ तो नुकसान भी नहीं हुआ है। अगर व्यापारियों को टैक्स में छूट मिल जाती तो अच्छा रहता।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed