फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSA office hang lock

बीएसए दफ्तर पर लटका रहा ताला

Wed, 28 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSA office hang lock
बिजनौर में बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शिक्षिका से अभद्रता करने के मामले में बुधवार को भी बीएसए कार्यालय पर ताला लटका रहा। शिक्षकों ने कार्यालय पर धरना दिया। तीन खंड शिक्षा अधिकारी व कई कर्मचारियों को काफी देर तक धरने पर बैठाए रखा। शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम जगतराज त्रिपाठी से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। डीएम ने सीडीओ के नेेतृत्व में समिति गठित कर मामले के पटाक्षेप करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को भी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील खिलाने के उपरांत बीएसए कार्यालय पर धरना जारी रखने को कहा है। 
विज्ञापन


बीएसए द्वारा शिक्षिका के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, जूनियर हाई स्कूल के अध्यक्ष सुधीर यादव, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बुधवार को भी बीएसए कार्यालय पर ताला लगा रहा। शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील खिलाने के बाद धरने पर बैठे रहे। इस दौरान बीईओ अजय कुमार, देशराज वत्स, सुभाष चंद्र सहित कार्यालय के कई कर्मचारियों को भी धरने पर बैठाए रखा। इस बीच सुधीर यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से उनके कार्यालय पहुंच कर वार्ता की तथा पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएम ने सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक समिति गठित कर बृहस्पतिवार तक मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए को भी शिक्षकों से वार्ता करने को कहा है। धरनास्थल पर तय किया गया कि 29 सितंबर को भी शिक्षक स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील खिलाने के उपरांत बीएसए कार्यालय में धरना देंगे। इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, सुहेल अख्तर बेग, प्रशांत शर्मा, हरवंत सिंह, सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। संचालन ताजवीर सिंह व भूपेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed