फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother and sister died in bike accident

बाइकों की भिडंत में भाई-बहन की मौत

Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister died in bike accident
बाइकों की भिडंत में भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर से अपनी रिश्ते की नानी के घर जा रहे बहन भाई की बाइक जलीलपुर-खानपुर रोड पर हठीनाथ के मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

नगर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी ओम प्रकाश सैनी सब्जी मंडी में सब्जी की आढ़त का काम करते हैं। उनका पुत्र रितिक व पुत्री शशि बुधवार को बाइक से अपनी नानी के घर गांव सुल्तानपुर खाद्दर जा रहे थे। जलीलपुर-खानपुर मार्ग पर हठीनाथ मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी स्याऊ पहुंचा। जहां से उन्हें बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को बिजनौर अस्पताल पहुंचाया। शशि की बिजनौर अस्पताल में मौत हो गई। डाक्टरों ने घायल रितिक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रितिक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रितिक तीन बहनों का इकलौता भाई था। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed