फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother and sister arrested for conspiring to murder

Bijnor News: हत्या का षड़यंत्र रचने के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister arrested for conspiring to murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़ापुर। पुलिस ने कस्बे के किराना व्यवसायी मुकेश की हत्या के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी ईंट भट्टा कारोबारी वसीम की बहन और भाई को हत्या का षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।

बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर ढीकली निवासी व कस्बे के किराना व्यवसायी मुकेश कुमार की करीब 11 दिन पूर्व हत्या हो गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी कस्बे के मोहल्ला लालसराय निवासी ईंट भट्टा कारोबारी वसीम को उसके ईंट भट्टे पर काम करने वाले जनपद बदायूं निवासी दो मजदूरों हिसामुद्दीन व हनीसुल को गिरफ्तार कर वसीम से पांच लाख की उधारी मांगने पर मुकेश की हत्या के आरोप में तीनों का चालान किया था।
विज्ञापन


इसके बाद 25 मार्च को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मुकेश कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी वसीम के ईंट भट्टे को भी सीज कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में मुख्य हत्यारोपी वसीम के भाई आमिर और बहन शाजिया को इस केस की विवेचना में शामिल करते हुए हत्या का षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed