फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Broken roads can become obstacles in the path of kanvadi

कांवड़ियों की राह में रोड़ा बन सकती हैं टूटी सड़कें

Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Broken roads can become obstacles in the path of kanvadi
कांवड़ियों की राह में रोड़ा बन सकती हैं टूटी सड़कें
विज्ञापन

हल्दौर। पैजनियां-चांदपुर मार्ग की हालत जर्जर अवस्था में है। टूटी सड़क शिव भक्तों की राह में रोड़ा बन सकती है। ग्रामवासियों ने मार्ग की हालत दुरुस्त व व्याप्त गंदगी की सफाई न कराने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने की चेतावनी दी है।
गांव पैजनिया -चांदपुर मार्ग तकरीबन 11 किमी लंबा है। महाशिवरात्रि पर अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, स्याना, गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा आदि के कावंड़िये हरिद्वार से गंगाजल भरकर लाते हैं। इस मार्ग की हालत जर्जर है। पैजनियां, करनपुर गांवड़ी, तोहफापुर, बाबरपुर, खेड़की आदि गांवों में मार्ग की स्थिति अति दयनीय है। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। ऐसे में कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मदनपाल सिंह, मनोज त्यागी, सुनील शर्मा, रक्षित त्यागी, अजय शर्मा, कुलवंत सिंह आदि का कहना है कि अधिकारियों ने मार्ग की मरम्मत कराना गवारा तक नहीं समझा। क्षेत्रवासियों ने मार्ग की हालत शीघ्र ठीक ना कराए जाने पर मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गुजरते हैं कई जिलों के कांवड़िये
हल्दौर। नहटौर-चांदपुर मार्ग से कई जिलों के लाखों कावंड़िये होकर गुजरते हैं। इस मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ जमा लग जाने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। इससे यातायात प्रभावित होता है। पुलिस यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रूट डायवर्ट प्लान लागू करने की तैयारी में है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की भारी भीड़ होने पर चांदपुर से नहटौर आने वाले वाहनों को वाया हल्दौर व नूरपुर होकर और नहटौर से चांदपुर जाने वाले वाहनों को वाया हल्दौर व नूरपुर से होकर निकाला जाएगा। उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन कांवड़ियों की भीड़ कम न होने तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ये कहा
गांव के संजय त्यागी कहते हैं कि मार्ग की मरम्मत शीघ्र नहीं होने पर मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर की जाएगी।
अजय शर्मा ने कहा कि पैजनियां-चांदपुर मार्ग की दयनीय स्थिति शिव भक्तों की राह में रोड़ा बनी हुई है इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार है।
कल्याण दत्त त्यागी कहते हैं कि अधिकारियों ने मार्ग की जर्जर हालत शीघ्र दुरुस्त नहीं कराई तो क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
निरंकार त्यागी ने बताया कि अधिकारियों ने मार्ग की मरम्मत नहीं कराई तो वे गांव- गांव चंदा एकत्र कर मार्ग का दुरुस्तीकरण कराने का प्रयास करेंगे।।
अशोक कुमार त्यागी कहते हैं कि अगर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो क्षेत्रवासी कार सेवा कर गड्ढों को भरने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed