{"_id":"603697b58ebc3ee95d5756d0","slug":"broken-five-year-record-wednesday-was-the-hottest-bijnor-news-mrt5270355107","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, सबसे गर्म रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, सबसे गर्म रहा बुधवार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बुधवार फरवरी और इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वर्ष 2016 में 24 फरवरी का अधिकतम तापमान भी केवल 22 डिग्री सेल्सियस पर ही पहुंचा था। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे दिन भर काफी गर्मी रही। इससे पिछले पांच वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है।
बुधवार सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह लगभग आठ बजे से ही तेज धूप निकली तो ठंड से राहत मिली। इसके बाद से दिन भर तेज धूप निकली तो फरवरी में ही अप्रैल माह जैसी गर्मी होने का अहसास हुआ। मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार पिछले पांच वर्षों में फरवरी माह में इतनी गर्मी नहीं हुई। वर्ष 2016 में केवल 24 फरवरी का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर ही पहुंचा था, लेकिन बुधवार को फरवरी सबसे गर्म दिन रहा। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में इतनी गर्मी से लगता है कि मौसम खराब हो सकता है।
वहीं, कोठारी क्लासिकल होम्योपैथी के संचालक डॉ. नवनेश कोठारी ने बताया कि ऐसा मौसम धोखे वाला होता है, क्योंकि ठंड के मौसम में अधिक गर्मी होने पर बारिश की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आती और जाती सर्दी ही नुकसानदायक होती है, जो स्वास्थ्य को विभिन्न प्रकार से हानि पहुंचाती है।