फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Broken drains and dirt caused trouble

टूटी नालियां और गंदगी बनी परेशानी का सबब

Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Broken drains and dirt caused trouble
नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा बस्ती में पसरी गंदगी। - फोटो : NAZIBABAD
टूटी नालियां और गंदगी बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पालिका के वार्ड नंबर-4 में टूटी नालियां और गंदगी से पटी गलियां बाल्मीकि बस्ती के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष और एसडीएम से टूटी नालियों की मरम्मत कराने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

नजीबाबाद के मकबरा बाल्मीकि बस्ती में सड़क और नालियां टूटी हैं। मोहल्ले में समय पर सफाई न होने से गंदगी फैली रहती है। बस्ती के निवासी सोनू सूद, अरविंद, बालकिशन, संजू, रोहित, धर्मपाल, राजकुमार, बालक राम, अशोक, विजय, चरनदास, सुरेश, अशोक ने कहा कि बस्ती में सड़कों का बुरा हाल है। टूटी नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है। बस्ती में खाली पड़े एक प्लाट में आसपास के लोग कूड़ा डालते हैं, जिसे जंगली जानवर इधर-उधर कर गंदगी फैलाते हैं। गंदगी की दुर्गंध से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। पानी की निकासी न होने और हर समय गंदगी रहने से बस्ती में बीमारियां फैलने का भय रहता है। बस्ती के लोगों ने मेंबर और नगर पालिकाध्यक्ष को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। तहसील दिवस में भी समस्या जस की तस बनी है। चेताया कि यदि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बस्ती के लोग नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed