{"_id":"6793e262897df1978d041b36","slug":"brainstormed-preparations-for-training-selected-recruits-in-police-recruitment-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-141537-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस भर्ती में चयनित रिक्रूट के प्रशिक्षण की तैयारियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस भर्ती में चयनित रिक्रूट के प्रशिक्षण की तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में बैठक लेती पुलिस महानिदेशक तिलोत्तमा वर्मा। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में फिलहाल शारीरिक मानक परीक्षा चल रही है। इनका चयन होने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण ने बिजनौर का दौरा किया। जिन्होंने पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों पर मंथन किया।
शुक्रवार को बिजनौर पुलिस लाइन में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि पुलिस की 60 हजार की भर्ती में प्रशिक्षण होना है। मार्च या अप्रैल के बाद प्रशिक्षण चालू हो जाएगा। अबकी बार एक ही शिफ्ट में ट्रेनिंग होगी। जबकि पिछली भर्ती में दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया था।
बताया कि यह प्रशिक्षण छह छह महीने का था। अब इस भर्ती में प्रशिक्षण नौ महीने चलेगा। ऐसे में संशोधन भी अधिक चाहिए। यानि ठहरने के लिए बैरक, आवास, स्मार्ट क्लास, शौचालय, मैस, ग्राउंड आदि की समीक्षा की। साथ ही तैयारियों को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षण के लिए सभी संशाेधन पूरे करने के लिए निर्देश दिए। वहीं, पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रन्थ आशीष गुप्ता ने भी पुलिस अफसरों के संग बैठक की। इसमें स्टूडेंट पुलिस कैडेट को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज समेत सभी सीओ मौजूद रहे।