{"_id":"64949d7e043b4a875c0e3fc4","slug":"boy-dies-after-being-buried-under-dj-three-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5611-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीजे के नीचे दबकर बालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीजे के नीचे दबकर बालक की मौत, तीन घायल
Fri, 23 Jun 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर में बच्चे की मौत पर गमजदा परिजन।
डीजे के नीचे दबकर बालक की मौत, तीन घायल
- कस्बे के मोहल्ला नौमी से महिंद्रा पिकअप में लादकर ले जाया जा रहा था डीजे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। कस्बे के मोहल्ला नौमी से महिंद्रा पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे डीजे के गिरने से नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन अन्य बालक भी घायल हो गए।
बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी डीजे संचालक ललित कुमार क्षेत्र के किसी गांव में बरात की चढ़त करने के लिए महिंद्रा पिकअप में डीजे लादकर ले जा रहा था। वाहन में लदे डीजे के बजने पर मोहल्ले के दर्जनों बच्चे भी उसके पीछे-पीछे नाचने लगे। मोहल्ले में ही अचानक डीजे को रोकने के लिए वाहन में बांधी गई रस्सी टूट गई और डीजे वाहन के पीछे चल रहे बच्चों पर आ गिरा। इस घटना में डीजे के नीचे दबने से अपने मामा के घर रहने आया हुआ अफजलगढ़ के गांव उद्दोवाला निवासी सोनू का सात वर्षीय पुत्र गुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोहल्ला नौमी के तीन अन्य बालक आठ वर्षीय भूरे पुत्र मंगू सिंह, सात वर्षीय नैतिक पुत्र धर्मेंद्र आठ वर्षीय जय पुत्र आशीष कुमार भी घायल हो गए। परिजन व मोहल्लावासी घायल बालकों को उपचार के लिए स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए। गुरजीत को बिजनौर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मोहल्ला नौमी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बालक के परिवार से अभी कोई गांव में नहीं पहुंचा है। उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।