फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Booth level committees should not be weak: Kapil Dev Agarwal

बूथ स्तर की कमेटियां कमजोर न हों : कपिल देव अग्रवाल

Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Booth level committees should not be weak: Kapil Dev Agarwal
धामपुर में विधान सभा स्तर की बैठक में संगठन संरचना के मूलमंत्र के बारे में कार्यकर्ताओं को जानका - फोटो : DHAMPUR
बूथ स्तर की कमेटियां कमजोर न हों : कपिल देव अग्रवाल
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यवसायिक (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता साल 2022 में विधानसभा के होने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। बूथ, सैक्टर कमेटियां लोगों से संपर्क कर उनके मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। बूथ और सेक्टर कमेटियां मतदाता सूची पन्ना प्रमुखों की माह में एक बार मीटिंग करें। वोट डलवाने का काम पन्ना प्रमुखों का ही होता है।
नगर के एक मंडप में शनिवार को हुई विधान स्तरीय बैठक में मंत्री ने कहा कि पदाधिकारी मतदाताओं से मिलने की जिम्मेदारी अपने बूथ क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षकों, डीलरों, दुकानदारों, आटा चक्की चलाने करने वालों को भी सौंप सकते हैं। इन लोगों का समाज के सभी जाति धर्मों के लोगों पर भारी प्रभाव रहता है। उन्होंने संगठन की संरचना के बारे में ए से जेड तक कार्यकर्ताओं को बिंदुवार टिप्स दिए। विधायक अशोक राणा ने कहा कि कार्यकर्ता अब मन और व्यक्तिगत भेदों को त्याग कर पार्टी के लिए कार्य करें। पार्टी जिसे भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारे। उसका पूर्ण समर्थन कर चुनाव जिताने का कार्य करें।
विज्ञापन

नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने जैसा अनुशासन भाजपा में देखा है और किसी राजनैतिक दल में नहीं देखा। धामपुर विधानसभा के प्रभारी मनोज सिवास ने कहा कि संगठन की अब परीक्षा का समय आ गया है। संगठन ही पार्टी की जान होता है। बैठक में मौजूद धामपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्रियों से बूथ स्तर के संगठन की चर्चा की। बैठक में पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिीकि, प्रियंकर राणा, जयवीर सिंह सिसौदिया, अचल चौहान, कामेश्वर राजपूत, ब्लॉक प्रमुख हेमलता चौहान, दिनेश सैनी, धरमवीर चौहान, हरिराज सिंह, गौरव पोशवाल, डा. एनपी सिंह, सुभाष चौहान, भूपेंद्र चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed