Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bollywood actor Bhupendra Singh sentenced to ten years' imprisonment

Bijnor News: बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र सिंह को दस साल के कारावास की सजा

Sun, 08 Nov 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Bhupendra Singh sentenced to ten years' imprisonment
-पड़ोसी किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. शहजाद अली ने बॉलीवुड अभिनेता भूपेंद्र सिंह को गोविंद सिंह की हत्या के आरोप में दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपये और दो घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। भूपेंद्र सिंह पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं, अदालत ने ज्ञान सिंह, जीवन सिंह उर्फ जोवनदीप और गुरजंट को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
यह मामला गांव कुआखेड़ा खदरी निवासी जीत सिंह द्वारा थाना बढ़ापुर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। एडीजीसी अजीत पंवार और प्रमोद शर्मा के अनुसार जीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके बड़े भाई गुरदीप का पड़ोसी किसान भूपेंद्र सिंह से खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर था। तीन दिसंबर 2023 की दोपहर इसी विवाद के चलते आरोपी भूपेंद्र सिंह पेड़ों को अपना बताने लगा। गुरदीप सिंह ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी भूपेंद्र सिंह ने गाली गलौज करते हुए रिवॉल्वर निकाल कर गुरदीप सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से गुरदीप घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गोविंद सिंह भी वहां पहुंचे। आरोप था कि ज्ञान सिंह, जीवन सिंह और गुरजंट ने गोविंद सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के ही बूटा सिंह और वीरू देवी को भी लाठी-डंडों से घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घटना में प्रयुक्त रिवाॅल्वर बरामद किया
पुलिस ने घटना की गहन जांच की। घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर भूपेंद्र सिंह की निशानदेही पर बरामद किया गया। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह समेत चारों आरोपियों को जेल भेजने के बाद हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना से जुड़े तेरह गवाहों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद भूपेंद्र सिंह को गोविंद सिंह की हत्या का दोषी पाया।

-भूपेंद्र सिंह का फिल्मी सफर
भूपेंद्र सिंह ने 1996 में हिंदी फिल्म ''यह प्यार ना होगा कम'' और ''एक हसीना थी'' से अपने अभिनय कॅरिअर की शुरुआत की। उन्होंने 1998 में ''श्याम घनश्याम'' में भी काम किया। तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी उनकी सक्रियता रही, जहां उन्होंने ''थमडडु'', ''अन्ना'', ''देवी पुत्रुडु'', ''बदरी'' और ''विलियन'' जैसी कई फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं। बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों ''युवराज'' (2008) और ''सोच लो'' (2010) में सहायक कलाकार के रूप में काम किया। टेलीविजन पर वह ''जय महाभारत'', ''1857 क्रांति'', ''मधुबाला इश्क एक जुनून'' और ''रिश्तों का चक्रव्यूह'' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी सहायक किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed