{"_id":"6491fed0cd18e1d209087517","slug":"board-meeting-postponed-after-boycott-of-members-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5471-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सभासदों के बहिष्कार के बाद बोर्ड बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सभासदों के बहिष्कार के बाद बोर्ड बैठक स्थगित
Wed, 21 Jun 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
- सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाया उपेक्षा का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। स्योहारा नगर पालिका में बोर्ड की पहली बैठक 18 सभासदों की गैरमौजूदगी होने के कारण स्थगित कर दी गई। बोर्ड की बैठक का सभासदों ने सम्मान न मिलने पर बहिष्कार कर दिया। जबकि पालिकाध्यक्ष द्वारा सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा गया कि अभी उनको कोई अधिकार नहीं मिला है, पुराने रुके हुए कार्य कराए गए हैं।
मंगलवार को पालिका परिषद सभा कक्ष में बोर्ड की पहली बैठक बुलाई गई थी। बोर्ड की बैठक में केवल सात सदस्य ही पहुंचे जो आम आदमी पार्टी के थे। 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुए अध्यक्ष द्वारा सम्मान न दिए जाने की बात कही। ईओ एपी पांडेय और पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी के नाम दिए गए पत्र में कहा गया कि समस्त सभासद जो नगर पालिका में जीत कर आए हैं, उनके परिचय की एक औपचारिक बैठक तक नहीं की गई। सभासदों ने पालिका कर्मियों पर भी पालिका पहुंचने पर सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया है।
फव्वारा चौक सही होने के बाद भी उसमें जानबूझ कर मरम्मत कराने व लाइटें बदलवाना पालिका को हानि दर्शाती है। फव्वारा से लेकर पूर्व चेयरमैन के निवास तक लगभग 32 लाइटें बंद हैं। सभासदों का कहना था कि नगर के विकास के लिए उनका भी परामर्श लिया जाना चाहिए था। बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने में प्रगति देवी, पूनम प्रजापति, युसूफ, अकरम अल्वी, आदेश कुमार, विनोद तोमर, जयप्रकाश, जामिन, श्वेत रस्तोगी, अब्दुल, दिलशाद अहमद, इरमनाज, जहांआरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- कोट
उनके द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया है। जो भी कार्य हुए हैं वह पुराने कराए गए कार्य कार्य हैं। जबकि फव्वारा चौक पर एक टाइल्स टूट गई थी जिसको सही कराया गया है। रही बात सम्मान की तो सभी पालिका बोर्ड में सम्मानित सदस्य हैं। सभी नगर के विकास में बराबर के हकदार है - फैसल वारसी, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका स्योहारा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोप निराधार हैं, सभासद द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है। उनका हमेशा सम्मान किया गया है और आगे भी सम्मान किया जाएगा - एपी पांडे
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद स्योहारा