फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bloody war started in the desire to become a don

डॉन बनने की चाहत में शाहनवाज ने कराई थी अहसान की हत्या

Wed, 18 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bloody war started in the desire to become a don
बिजनौर में जजी में विलाप करती मृतक शाहनवाज की मां। - फोटो : BIJNOR
डॉन बनने की चाहत में शुरू हुई खूनी जंग
विज्ञापन

बिजनौर। हाजी अहसान और शाहनवाज के बीच खूनी जंग का सिलसिला नजीबाबाद का डॉन बनने की चाहत में शुरू हुआ। नजीबाबाद की प्रॉपर्टी व अन्य कामों में अहसान का दखल चलता था। शाहनवाज ने अपना राज कायम करने के लिए ही अहसान की अपने शूटरों से हत्या कराई थी। हत्या के पीछे कौन कौन बड़े लोग थे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। यह राज शाहनवाज ने भी पुलिस के आगे नहीं खोला था। लेकिन खूनी खेल में दोनों की ही जान चली गई। पहले अहसान की हत्या हुई और अब शाहनवाज की।
हाजी शाहनवाज नजीबाबाद के अलावा दिल्ली में भी प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। नजीबाबाद में दस साल पहले जॉली हत्याकांड से प्रॉपर्टी को लेकर इस खूनी खेल की शुरूआत हुई थी। उसके बाद हत्याओं का सिलसिला चलता रहा। हाजी अहसान ने अपने शूटर अजमल पहाड़ी से डाक्टर शमशाद की हत्या करा दी। सूत्रों के मुताबिक अजमल पहाड़ी ने दिल्ली में भी अहसान के कहने से कई हत्याओं को अंजाम दिया। बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ते गए और अहसान व अजमल पहाड़ी में भी दुश्मनी शुरू हो गई थी। अजमल गाजियाबाद की जेल में बंद था। दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शाहनवाज ने राशन डीलर इमरान की जब्बार व दानिश दोनों शूटरों से हत्या कराई। पहले हमले में इमरान बच गया था। इसके बाद कई और घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक शाहनवाज पूर्वांचल के सरगना मुख्तार अंसारी से संबंध थे। अहसान और शाहनवाज के बीच शुरुआत में पांच लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ था। शाहनवाज ने अहसान से पांच लाख रुपये मांगे, तो अहसान ने आनाकानी की। तब शाहनवाज ने उसे ठिकाने लगाने की धमकी दी। सूत्रों के मुताबिक बाद में मुख्तार अंसारी के कहने पर अहसान ने शाहनवाज को पांच लाख रुपये दिए थे। हाजी अहसान ज्यादातर दिल्ली में रहता था। पिछले कई सालों से नजीबाबाद में आकर रहने लगा। तभी से शाहनवाज ने अहसान को ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी। शाहनवाज को लगा कि अहसान की हत्या के बाद नजीबाबाद की सभी प्रॉपर्टी उसके कब्जे में होंगी। बड़े लोगों से वह आसानी से रंगदारी भी ले सकता है। इसलिए उसने शूटर जब्बार व दानिश से अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैं नहीं मरवाता, तो मेरी हत्या हो जाती
पिछले दिनों पुलिस रिमांड के दौरान शाहनवाज ने इस बात का खुलासा किया था कि अहसान उसकी हत्या कराना चाहता था, इसलिए उसने अहसान की हत्या कराई है। अगर वह अहसान की हत्या न कराता तो अहसान उसकी हत्या करा देता। पुलिस ने शाहनवाज को खूब खंगाला पर वह यह राज नहीं खोल पाया कि अहसान की हत्या के पीछे किन बड़े लोगों का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक शाहनवाज गैंग के निशाने पर किरतपुर के चेयरमैन अब्दुल मन्नान व उनकी बहन रिजवाना भी थी। अब इनकी हत्या का ताना बना शाहनवाज बुन रहा था। पुलिस भी इसे लेकर चौकस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed