फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block in-charge appointed for the strength of the union

यूनियन की मजबूती के लिए नियुक्त किए ब्लॉक प्रभारी

Fri, 14 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Block in-charge appointed for the strength of the union
यूनियन की मजबूती के लिए नियुक्त किए ब्लॉक प्रभारी
विज्ञापन

नहटौर। भाकियू की जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन को ओर मजबूती देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ब्लॉक प्रभारियों की देखरेख में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
नूरपुर मार्ग स्थित एक मार्केट में भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने हमेशा किसानों की लड़ाई को लड़ा है। संगठन को ओर मजबूत करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। उनकी देखरेख में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। युवा पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, होशियार सिंह, विजयपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सत्यवीर चौधरी, रोहित राणा, रवि शेखर तोमर, रिंक राठी,अंकित चौधरी, उपाध्यक्ष विशाल डबास आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कोतवाली ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी सूरपाल सिंह, मोहम्मदपुर देवमल में मुख्य जिला सचिव मुकेश कुमार, हल्दौर में जिला उपाध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह, आंकू में जिला संरक्षक मास्टर विजयपाल सिंह, नूरपुर में जिला महासचिव सोनू चौधरी, नजीबाबाद में जिला सचिव जयप्रकाश राजपूत, बढ़ापुर में जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान, स्योहारा में प्रदेश संगठन मंत्री पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा, अलैहपुर में जिला महासचिव दुष्यंत राणा, किरतपुर में जिला महासचिव नरदेव सिंह, अफजलगढ़ में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी होशियार सिंह, जलीलपुर में चौधरी जिला उपाध्यक्ष चौधरी लुधियान सिंह को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed