फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block chief inaugurated Gangasanan fair

ब्लॉक प्रमुख ने किया गंगास्नान मेले का उद्घाटन

Sun, 06 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block chief inaugurated Gangasanan fair
नांगलसोती के गंगा घाट पर दूध प्रवाहित करते ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
ब्लॉक प्रमुख ने किया गंगास्नान मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

नांगलसोती। कार्तिक पूर्णिमा पर नांगलसोती के गंगाघाट पर पूजन और गंगा आरती के साथ चार दिवसीय गंगा स्नान मेले का उद्घाटन किया गया। मुख्य स्नान मेला आठ नवंबर को लगेगा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने गंगा में दूध प्रवाहित कर और आरती के साथ स्नान मेले का शुभारंभ किया। पंडित अरविंद शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया।

ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के प्रतीक होते हैं, जिन्हें आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मेले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, भाकियू, स्वास्थ्य विभाग, गोताखोर टीम के शिविर लगाए गए हैं। सोमवार से मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। मेले के उद्घाटन पर शिव ध्यान सिंह, भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा, मेला संरक्षक मो. फरमान, थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, सुशील शुक्ला, रामपाल सिंह, गगन कर्णवाल, संदीप एड., मास्टर रमेश सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed