{"_id":"5e0e3a308ebc3e87c80fb2c4","slug":"black-banded-demonstration-dhampur-news-mrt4617874150","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा एंबुलेंस कर्मचारियों ने मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा एंबुलेंस कर्मचारियों ने मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
अफजलगढ़। जनपद में संचालित एंबुलेंस चालकों ने दो माह से मानदेय न मिलने पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मानदेय भुगतान न होने से 102 व 108 एंबुलेंसकर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने तत्काल शासन से मानदेय दिलाने की मांग की है।
एंबुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि दो माह से जनपद के एंबुलेंस कर्मचारियों को मानदेय भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानी आ खड़ी हुई है। मानदेय भुगतान कराने के लिए करीब 60 एंबुलेंस चालकों सहित अन्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। आक्रोशित एंबुलेंस चालकों ने चेताया कि यदि उन्हें शीघ्र ही मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर पवन कुमार, सुभाष कुमार, अर्जुन, नृपेंद्र, मो. नदीम, पंकज, चंद्रप्रकाश, रोहित, रोहन, कुलदीप सत्यपाल, राजेंद्र व विनोद आदि रहे। ईएमई मनोज सावंत का कहना है कि बैंक खुल गए हैं। शीघ्र ही एंबुलेंस कर्मचारियों को भुगतान कराने का प्रयास किया जायेगा।