फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU will run plasma donation campaign

प्लाज्मा डोनेशन का अभियान चलाएगी भाकियू

Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
BKU will run plasma donation campaign
प्लाज्मा डोनेशन का अभियान चलाएगी भाकियू
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने वाले लोगों से भाकियू अब प्लाज्मा डोनेट कराने का अभियान चलाएगी। इसके लिए संक्रमण को हरा चुके लोगों के नाम और मोबाइल नंबर स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं। 50 लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार भी हो गए हैं। इन मरीजों के प्लाज्मा से कोरोना मरीजों का इलाज होगा।
भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की लिस्ट निकलवाई है। उनको अब तक ठीक हो चुके 250 लोगों के नाम और नंबर मिल भी गए हैं। इन लोगों से संपर्क किया गया तो अब तक 50 लोग प्लाजमा डोनेट करने के लिए तैयार भी हो गए हैं। लेकिन बाद में पता चला कि जिले में प्लाज्मा लेने की अब तक कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में इन लोगों के लिए कैंप लगाकर या फिर किसी दूसरे जिले में ले जाकर प्लाज्मा लिया जाएगा। शिविर लगाने के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त से भी वार्ता की गई है।
विज्ञापन

भाकियू ने निभाई अहम जिम्मेदारी
भाकियू ने पिछले साल भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। पलायन कर रहे मजदूरों के लिए भाकियू की ओर से गांव गांव लंगर लगवा दिए गए थे। इसके अलावा किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्राली से भी प्रवासी मजदूरों को जिले की सीमा तक छोड़ा था। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इन लोगों का प्लाज्मा लेकर संक्रमितों का इलाज कराया जाएगा। इस अभियान में जनता भी सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि वे सीएमओ और डीएम से मिले थे। कहा कि वह कोरोना से ठीक होने वालों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार कर रह हैं। वे इसकी व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed