फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU will protest if people are made homeless

Bijnor News: जनता को बेघर किया तो भाकियू करेगी आंदोलन

Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
BKU will protest if people are made homeless
कालागढ़। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कालागढ़ में जनता को बिना नीति निर्धारित किए बेदखल करने पर आंदोलन करने को चेताया है। कालागढ़ की कॉलोनी में निवास कर रही जनता को यदि उत्तराखंड प्रशासन ने बेघर किया तो भाकियू आंदोलन की राह पर आ जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह राणा, गुरविंदर सिंह, अतुल शर्मा, दीपक कुमार सिरोही आदि का कहना है कि पिछले 10-15 वर्षों से सीमावर्ती क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक गांव कालागढ़ की ओर से आने वाले वन्यजीवों से परेशान हैं।
विज्ञापन

खेतों में किसानों का काम करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यदि कालागढ़ की आबादी को हटा दिया गया तो इस्लामनगर, मीरापुर, हिदायतपुर, तुरतपुर, कल्लूवाला आदि पंचायत के गांव की फसल एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन

प्रशासन को सीमावर्ती क्षेत्र को विशेष सुरक्षा के तहत कालागढ़ की आबादी को या तो सीमा पर बसाए जाने के लिए नीति निर्धारित करनी चाहिए या फिर सीमा पर 40 फिट ऊंची दीवार करें। जनता के हित में फैसला नहीं लिया तो भाकियू आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed