फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP leader Thakur Kripal Singh of Nagina is no more

नहीं रहे ठाकुर कृपाल सिंह

Sun, 20 Sep 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Thakur Kripal Singh of Nagina is no more
ठाकुर कृपाल सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : BIJNOR
नहीं रहे ठाकुर कृपाल सिंह
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड नगीना शाखा के प्रतिनिधि ठाकुर कृपाल सिंह(64) का शनिवार रात निधन हो गया।
नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी ठाकुर कृपाल(64) सिंह का शनिवार रात मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार दोपहर बैराज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। ठाकुर कृपाल सिंह की गिनती नगीना में मजबूत रणनीतिकार नेताओं में होती थी। ग्रामीण परिवेश में किसानों व राजनेताओं के बीच उनकी खासी पकड़ थी। वह पिछले तीन दशकों से उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड नगीना शाखा के प्रतिनिधि के पद पर थे। हाल ही में शाखा प्रतिनिधि के हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। निधन का समाचार सुनते ही स्थानीय विधायक मनोज पारस, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, प्रमोद चौहान, जिला मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल सहित आदि शोकसभा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed