फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP cheated on the name of debt waiver: Patel

भाजपा ने कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया : पटेल

Tue, 24 Apr 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 24 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP cheated on the name of debt waiver: Patel
नूरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके जनता को गुमराह करना जानती है। भाजपा ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। जनता भाजपा का सच जान चुकी है और लोकसभा चुनाव में देश व प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।      
विज्ञापन

सोमवार की शाम नूरपुर पहुंचे नरेश उत्तम पटेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश की हालत खराब हो चुकी है। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को भारी धक्का लगा है। भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का कोई विकास नहीं हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा शासन में अखिलेश द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अराजकता फैली हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। कहा कि भाजपा यूपीए सरकार के शासन में 49 प्रतिशत एफडीआई का विरोध करती थी, लेकिन उसने देश में शत प्रतिशत एफडीआई को लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। लघु उद्योग बंद हो चुके हैं। स्वदेशी का नारा लगाने वाली भाजपा विदेशी हो गई है और चीन से करीब चार लाख करोड़ रुपये का सामान आयात हो रहा है।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नूरपुर में उपचुनाव पर सपा का पूरा ध्यान है तथा पार्टी इस चुनाव को हर हाल में भारी मतों से जीतेगी। इससे पूर्व उन्होंने नहटौर चौराहे पर एक सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने को कहा। इस दौरान सपा विधायक तसलीम अहमद, मनोज पारस, पूर्व विधायक रुचि वीरा, नईमुल हसन, अनिल यादव, हाजी इरशाद अली अंसारी, रविंद्र सिंह, स्वामी ओमवेश, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, मूलचंद चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप चुनाव की तैयारी के लिए पांच एमएलसी उतारे 
नूरपुर में सपा ने नूरपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए तैयारी जोरों से शुरू कर दी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित करने एवं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सपा ने पांच विधान परिषद सदस्यों को नूरपुर की जिम्मेदारी दी है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ सपा एमएलसी आनंद भदौरिया, शशांक यादव, परवेज अली, अमित यादव व उदयवीर सिंह भी नूरपुर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी नब्ज टटोली। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पांचों एमएलसी लगातार क्षेत्र में रहकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए एक पैनल बनेगा तथा वही तय करेगा कि किसे चुनाव लड़ाना है। लेकिन कार्यकर्ता अभ्ाी से चुनाव की तैयारियों में एकजुट होकर जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed