फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bio waste being burnt in the open in the district hospital

जिला अस्पताल में खुले में जलाया जा रहा बायो वेस्ट

Thu, 13 Aug 2020 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bio waste being burnt in the open in the district hospital
बिजनौर जिला अस्पताल में जलाया जा रहा मेडिकल वेस्ट। - फोटो : BIJNOR
जिला अस्पताल में खुले में जलाया जा रहा बायो वेस्ट
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी का भीषण प्रकोप होने के बावजूद जिला अस्पताल में बायो वेस्ट खुले में जलाया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में जगह-जगह ऊंची - ऊंची घास खड़ी हुई। बरसात का पानी जमा होने और सफाई नहीं होने से मच्छरों को तेजी से पनपने में मदद मिलेगी।
जिले में हर साल कई लोग डेंगू व मलेरिया जैसी वेक्टर जनित रोगों से जान गवा देते हैं। मच्छर गंदगी और गड्ढों में भरे पानी में ही पनपता है। स्वास्थ्य विभाग हर साल सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाता है। इस समय कोरोना महामारी चल रही है। ऐसे में सफाई की ओर अधिक आवश्यकता है। लेकिन जिला अस्पताल में खुद ही इस अभियान को पलीता लगा रहा है। जिला अस्पताल में हर जगह ऊंची ऊंची घास खड़ी है। बरसात का पानी भरा है। रक्त जांच केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, महिला अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस, रक्त बैंक आदि के पास ऊंची-ऊंची घास खड़ी है। घास और जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जो मरीजों और उनके तीमारदारों को बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। मेडिकल वेस्ट को एक गड्ढे में डालकर खुले में जलाया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि एंबुलेंस चालक बॉयोवेस्ट में आग लगा देते हैं। इन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कई बार हिदायत दी गई हैं। यदि इस बार कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में नियमित रुप से साफ-सफाई कराई जाती है लेकिन परिसर बड़ा होने के कारण कई बार समस्या आ जाती है। घास की जल्द सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed