फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Billy Mill asks for time till December 31 for payment

बिलाई मिल ने भुगतान को मांगा 31 दिसंबर तक का समय

Tue, 12 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Billy Mill asks for time till December 31 for payment
बिलाई मिल ने भुगतान के लिए 31 दिसंबर तक का समय मांगा
विज्ञापन

बिजनौर। बिलाई चीनी मिल ने भुगतान के लिए 31 दिसंबर तक का समय मांगा है। मिल ने चीनी बेचकर ही भुगतान करने की बात कही है। मिल पर अब भी करीब 97 करोड़ का बकाया है, जबकि मिल के पास चीनी 100 करोड़ से अधिक की चीनी है।
बिलाई चीनी मिल बजाज ग्रुप की है। मिल ने पिछले साल किसानों से 399 करोड़ का गन्ना खरीदा था। अब तक मिल ने किसानों को 302 करोड़ का भुगतान कर दिया है। 97 करोड़ रुपये मिल पर अब भी बकाया हैं। बकाया भुगतान के लिए गन्ना विभाग द्वारा कई बार मिल प्रशासन को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मिल के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। मिल ने 31 अक्तूबर से अपना पेराई सत्र शुरू कर दिया है। मिल पर प्रशासन ने भुगतान के लिए पूरा दबाव बना रखा है, लेकिन मिल ने 31 दिसंबर तक ही अपना भुगतान करने के बारे में शासन को लिखा है। मिल के अफसरों के अनुसार अब भी मिल पर 100 करोड़ से अधिक की चीनी है। चीनी बेचने का कोटा निर्धारित होने के चलते एकदम से भुगतान नहीं किया जा सकता है। मिल अफसरों का कहना है कि दिसंबर तक चीनी बेचकर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं मिला था सीसीएल
बजाज ग्रुप ने अनेक उद्योगों के लिए पहले से ही बैंकों से काफी लोन ले रखा है। इस वजह से चीनी मिल को बैंकों से चीनी गिरवी रखकर सीसीएल नहीं मिला था। सीसीएल न होने की वजह से मिल भुगतान नहीं कर पाई। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से मिल को सॉफ्ट लोन भी नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान के लिए पर्याप्त चीनी
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार मिल को कोई बाहरी सुविधा नहीं मिल पाई। मिल खुद चीनी बेचकर भुगतान करेगी। भुगतान करने के लिए मिल के पास पर्याप्त चीनी है। 31 दिसंबर तक किसानों का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed