फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bilai Sugar Mill conducted sugarcane survey

बिलाई शुगर मिल ने कराया गन्ना सर्वे

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bilai Sugar Mill conducted sugarcane survey
बिलाई शुगर मिल ने कराया गन्ना सर्वे
विज्ञापन

हल्दौर। बिलाई चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण कार्य समाप्ति की ओर है। पचास टीमें 282 गांवों के किसानों के गन्ने का सर्वे करने में जुटी हैं। अधिकारियों का दावा है कि सर्वे टीम करीब 90 फीसदी गन्ने का सर्वे कर चुकी हैं। मिल अधिकारियों ने सभी किसानों से सर्वे के उपरांत पैदा होने वाली त्रुटियां दूर कराने के लिए टीम से सर्वे स्लिप अवश्य लेने की अपील की है।
बिलाई चीनी मिल द्वारा क्षेत्र में 11 मई से गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू कराया गया। मिल ने क्षेत्र के 882 गांवों के किसानों के गन्ने का सर्वे कराने में 50 टीमों को लगाया है। आठ पर्यवेक्षक गन्ना सर्वे टीमों की निगरानी के लिए रखे गए हैं। गन्ना सर्वेक्षण कार्य संयुक्त रूप से कराया जा रहा है। जिसमें चीनी मिल और गन्ना समिति का एक-एक कर्मचारी सर्वे के दौरान मौजूद रहेगा। गन्ना सर्वे कार्य की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। टीम अब तक 90 फीसदी गन्ने का सर्वे कर चुकी है। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अमित पांडे का कहना है कि समस्त किसान अपने गन्ने का सर्वे निर्धारित समय सीमा में करा लें। जिस किसान के गन्ने का सर्वे नहीं होगा उसका सट्टा बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह का कहना है कि मिल क्षेत्र का गन्ना सर्वेक्षण कार्य निर्धारित अवधि में आसानी से पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से गन्ना सर्वे के बाद सर्वे स्लिप अवश्य लेने की अपील की है। ताकि गन्ना सर्वेक्षण के बाद होने वाली त्रुटियों को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed