फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding couple and daughter died in road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और बेटी की मौत

Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple and daughter died in road accident
- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार मारुति वैन की बाइक में टक्कर लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

- छह साल की बेटी को दवाई दिलाने बिजनौर जा रहे थे दंपती

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। बिजनौर-किरतपुर के बीच मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रविंद्र (35), उनकी पत्नी शीतल (30) और उनकी छह साल की बेटी आयुषी की भी मौत हो गई। तीन मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव डबासो वाला उमरी निवासी रविंद्र पुत्र उदल बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी शीतल और बेटी आयुषी को संग लेकर बाइक से बिजनौर के लिए निकला था। आयुषी बीमार चल रही थी, जिसे चिकित्सक से दवाई दिलवाने के लिए दोनों जा रहे थे।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव बूढ़पुर नैन सिंह के पास सामने आ रही मारुति वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र, शीतल और आयुषी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्री को एक टाटा सूमो से तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जबकि शीतल को थाना प्रभारी राकेश कुमार ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में घायल दंपती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल आयुषी को रेफर कर दिया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर के बाद आयुषी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साथ तीन मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
मारूति का टायर फटने से हुआ हादसा
हादसे के दौरान मारुति वैन का अगला टायर फट गया था। मारुति वैन बिजनौर की ओर से तेज गति से आ रही थी और वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed