{"_id":"69177d8a84ae3ffc1000e1dc","slug":"bike-rider-killed-wife-injured-in-tractor-trolley-collision-bijnor-news-c-27-1-bij1002-165194-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर/रेहड़। शुक्रवार देर शाम चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सतेंद्र कुमार (35) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
गांव चेहली निवासी सतेंद्र कुमार 35 वर्ष पुत्र चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी सुदेश के साथ बाइक द्वारा चांदपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हादसे में प्रोन्नत एस आई घायल : रेहड़ थाने में तैनात प्रोन्नत एसआई रामवीर सिंह शुक्रवार शाम को पैदल गश्त के लिए बाइक से बादिगढ़ चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर आए थे। जैसे ही वह अपनी बाइक चौकी के समीप खड़ी कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसआई घायल हो गए। पुलिस कर्मी उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।