{"_id":"6898d4560418f8396f0a80c5","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-e-rickshaw-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157211-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार की मौत
Sun, 10 Aug 2025 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
रेहड़/कासमपुरगढ़ी। गांव उदयपुर के पास हसनपुर मोहद्दीनपुर से सामान लेने जा रहे भटपुरा निवासी शाहरूख (28) की बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। दुुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
रेहड़ थाने के गांव भटपुरा निवासी शाहरूख पुत्र छुन्नू ठेकेदार मुंबई में पेंटर का काम करता है। सोमवार की सुबह उसे मुंबई जाना था। रविवार की दोपहर बाद घर का सामान लेने के लिए बाइक से हसनपुर मोहददीनपुर जा रहा था। बादीगढ़ सुआवाला मार्ग स्थित गांव उदयपुर के पास उसकी बाईक की टक्कर ई- रिक्शा से हो गई। दुर्घटना में शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो वर्ष की पुत्री है। घटना की सूचना पर पत्नी तथा भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।