फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike and dumper collide, two killed

बाइक और डंपर की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत

Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike and dumper collide, two killed
बाइक और डंपर की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

नगीना। मोटरसाइकिल व डंपर की आमने सामने भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 12 बजे कोटकादर टांडा माईदास के बीच मोटरसाइकिल व डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार ग्राम सुंदर वाली थाना नगीना देहात निवासी सोनू (35), ग्राम अलहदादपुर थाना नगीना निवासी शेर सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नगीना भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। आमने सामने की टक्कर जबरदस्त होने से दोनों की जान गई है। हादसे के बाद से ही दोनों बेसुध हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत दर्ज की डंपर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed