फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's cleanest city in the city of Sohanpur

बिजनौर का साहनपुर प्रदेश का सबसे साफ सुथरा नगर

Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's cleanest city in the city of Sohanpur
बिजनौर की नगर पंचायत साहनपुर में साफ पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बिजनौर जिले की साहनपुर नगर पंचायत यूपी में सफाई की  सिरमौर बनी है। इससे पहले साहनपुर नगर पंचायत सूबे में सबसे पहले ओडीएफ घोषित की गई थी। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में साहनपुर नगर पंचायत सफाई में नंबर वन बनी है। नॉर्थ जोन में भी साहनपुर ने 19वीं रैंक हासिल की है। 
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में लोगों की सहभागिता भी तय की गई है। नागरिकों को पॉलीथिन आदि का प्रयोग न करने, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साल की शुरूआत में केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता से जुड़ा सर्वे कराया गया था। सर्वे में सफाई व्यवस्था का जायजा तो लिया ही गया था, नागरिकों से भी पालिका व पंचायत कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य के बारे में पूछा गया था।  वेस्ट यूपी  की सभी 199 नगर पालिकाओं व 438 नगर पंचायतों में ये सर्वे किया गया था। इस सर्वे के आधार पर यूपी व नॉर्थ जोन की एक सूची बनाई गई है। इस सर्वे में जिले की साहनपुर नगर पंचायत को यूपी में सफाई में नंबर वन चुना गया है। प्रथम दस सबसे साफ शहरों में अफजलगढ़ व किरतपुर ने भी जगह बनाई है। अफजलगढ़ को सर्वे में पांचवें नंबर पर व किरतपुर को नवें नंबर पर रखा गया है।  नॉर्थ जोन में स्वच्छता सर्वेक्षण में यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड को भी शामिल किया गया था। यानि एक साथ छह राज्यों में स्वच्छता से जुड़ा सर्वे किया गया। इस सूची में जिले की साहनपुर का नवीं रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


रात में भी होती है सफाई
साहनपुर को यूपी में सबसे पहले ओडीएफ घोषित किया गया था। साहनपुर की ईओ सीमा वर्मा के अनुसार यहां सफाई कर्मचारी बाजार के कुछ क्षेत्र में रात में भी सफाई करते हैं। जनता भी सड़कों पर कूड़ा नहीं डालती है। सुबह-शाम दोनों समय की पाली में कूड़ा सड़क से उठाया जाता है। सर्वे करने वाले अतिरिक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक नदीम अख्तर के अनुसार बिजनौर की साहनपुर नगर पंचायत में सर्वे में यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह नगर पालिका व पंचायतों के लिए एक मिसाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर           यूपी की रैंक    नॉर्थ जोन की रैंक 
साहनपुर           01              19 
अफजलगढ़        05              28 
किरतपुर            09              56 
चांदपुर             13              72 
बिजनौर           14              74 
मंडावर            23              91 
शेरकोट           25              98 
स्योहारा          29             105 
बढ़ापुर           32             113 
जलालाबाद       39             123 
हल्दौर             52             159 
नगीना             54             163 
नजीबाबाद        65             193 
झालू              70             205 
धामपुर            85             235 
नहटौर           140           352 
नूरपुर             145           356 
सहसपुर            158           378 
नोट: उक्त आंकड़े एडिशनल जिला कार्यक्रम प्रबंधक से लिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed