फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Wrestler Shagun

शगुन ने कुश्ती में दिखाया दमखम

Mon, 21 Oct 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Wrestler Shagun
कुश्ती। - फोटो : ???????
शगुन ने कुश्ती में दिखाया दमखम
विज्ञापन

बिजनौर। नगर स्थित चांदपुर चुंगी के समीप एक मैदान में शनिवार को आयोजित दंगल में ग्राम कुलचाना निवासी नन्हें सिंह की पुत्री शगुन ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। उसने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से दंगल में प्रतिभाग किया। बालक पहलवानों से कुश्ती लड़कर नारी शक्ति का परिचय दिया। इस दौरान शगुन ने दो कुश्तियां लड़ी। एक कुश्ती बराबरी पर छूटी जबकि दूसरी में उसने अपने बालक प्रतिद्वंदी को ढाक टेक्निक से चारों खाने चित कर दिया। उसने अपने दांवपेचों से जनता की वाहवाही लूटी और तालियां बटोरी। शगुन ने इसी वर्ष मेरठ में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के लिए कांस्य पदक जीता था। वह नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही है। धर्म देव सिंह भाटी ने बातया कि शगुन कई महीनों से उनसे कुश्ती के गुर सीख रही है। उन्होंने शगुन के कुश्ती में शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed