फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Worshiped Mother Saraswati

मां सरस्वती का पूजन कर महात्मा गांधी को किया याद

Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Worshiped Mother Saraswati
बिजनौर में बसंत पंचमी पर मॉडन ऐरा पब्लिक स्कूल में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
मां सरस्वती का पूजन कर महात्मा गांधी को किया याद
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में शहीद दिवस और वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। शैक्षिक संस्थानों और सरकारी-गैर सरकारी संगठनों में पूजा अर्चना की गई। वही, शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वसंत पंचमी पर पीला वस्त्र पहनना और पीला रंग का भोजन ग्रहण करना शुभ माना जाता है। वसंत पंचमी पर होली के लिए वसंत रखने की परंपरा है। 30 जनवरी को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। एचएम पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी और शहीद दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के चेयरमैन अशोक कुुमार चौधरी तथा प्रबंधिका कुसुम चौधरी ने पुष्प अर्पित किए। बाद में छात्रों ने दो मिनट का मौन रख महात्मा गांधी को याद किया। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक कुमार चौधरी ने छात्रों से गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

यूनिवर्सल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर मां सरस्वती का वंदन किया। नन्हे-मुन्नों ने मां सरस्वती का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। राजश्री, जान्ह्वी, हरमीत, अफीफा, सूफिया आदि बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। युवा भारती द्वारा महादेव मंदिर में मां सरस्वती के लिए हवन और पूजन कराया गया। मुख्य यजमान विरेंद्र कुमार ने पूजार्चना की। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य सुभाष चंद एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, गौतम, छवि कौशल, दीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल पर किया पूजन
राजा का ताजपुर। वसंत पंचमी के अवसर पर चौक बाजार स्थित होलिका दहन स्थल पर मां सरसवती की पूजा अर्चना कर बसंत रखा गया। इस अवसर पर महाराज गोविंदाचार्य ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद होलिका दहन स्थल पर पांच उपले रखकर वसंत रखा गया। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी, राकेश शर्मा, अनिल चंद्रा, राजपाल सिंह, कमलजीत सिहं नूर, धर्मअवतार सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

वसंत पंचमी पर माता सरस्वती का किया पूजन
नींदडू़। कुंवर मितान सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बखशनपुर के परिसर में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य पीतांबर सिंह एवं अतिथिगण ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। पंडित वीरेंद्र कुमार शर्मा ने हवन कराया। प्रधानाचार्य पीतांबर सिंह, मुख्य अतिथि ललिति कुमार, मुख्य वक्ता देशराज सिंह शर्मा, मा. महावीर सिंह तथा समस्त विद्यालय परिवार ने हवन में आहुति दी। मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व समझाया। साथ ही होली के त्योहार पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed