{"_id":"66cdd73b9e501ca0ad0e878e","slug":"bijnor-when-the-teacher-was-suspended-the-whole-class-cried-bitterly-eyes-will-fill-with-tears-after-watchi-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अध्यापिका को किया निलंबित तो फूट-फूटकर रोई पूरी क्लास, वीडियो देखकर आंखें भर आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अध्यापिका को किया निलंबित तो फूट-फूटकर रोई पूरी क्लास, वीडियो देखकर आंखें भर आएंगी
Tue, 27 Aug 2024 07:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:12 PM IST
सार
एक शिक्षिका के निलंबित होने पर छात्राओं की पूरी क्लास ही रोने लगी। छात्राओं ने अपनी टीचर का निलंबन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
रोती बिलखती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किरतपुर के गांव भनेड़ा स्थित विद्यालय अध्यापिका के निलंबन पर छात्राएं बुरी तरह रोने लगी। उन्होंने निलंबन का विरोध किया।
मंगलवार को दो दिनों की छुट्टी के बाद विद्यालय खुला और बच्चों को पता चला कि बीएसए द्वारा तनवीर आयशा को निलंबित कर दिया गया है। मुख्तार अहमद अंसारी को अन्य विद्यालय में अटैच कर दिया है। अध्यापिका जाने लगी तो सारे बच्चे उनसे लिपटकर खूब रोए। शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था कि विद्यालय में तैनात अध्यापिका तनवीर आयशा बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर आने का विरोध करती हैं।

इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि का कहना था कि जांच में दो अध्यापिकाओं के आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है, जिसमें एक अध्यापिका माथे पर तिलक लगाकर आने वाले बच्चों को तिलक लगाकर आने से रोकती है। वहीं दूसरी अध्यापिका सिर पर टोपी पहनकर आने वाले बच्चों पर एतराज जताती है। सूर्यकांत गिरि का कहना था कि अभी दो दिन की छुट्टी है, वह अपनी जांच रिपोर्ट मंगलवार को बीएसए को प्रेषित करेंगे। इससे पहले ही बीएसए ने सहायक अध्यापिका तनवीर आयशा को निलंबित कर दिया और मुख्तार को अन्य विद्यालय में अटैच कर दिया।