{"_id":"6406a15083c487c09708410b","slug":"bijnor-was-the-winner-in-the-overall-competition-bijnor-news-c-14-1-145026-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - ओवरऑल प्रतियोगिता में बिजनौर रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - ओवरऑल प्रतियोगिता में बिजनौर रहा विजेता
Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो-8,9
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गो के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओवरऑल प्रतियोगिता में बिजनौर विजेता और अमरोहा उपविजेता बना।
सोमवार का आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्जवलन और 50 मीटर बालिका वर्ग को हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक बालक वर्ग प्रतियोगिता अर्पित अमरोहा के नाम रही। जबकि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सूफिया अमरोहा के नाम रही। जूनियर वर्ग की बालक प्रतियोगिता बसंत अमरोहा और बालिका वर्ग में छाया अमरोहा विजेता बनी।
इसके अलावा जिले की ओवरऑल प्रतियोगिता में बिजनौर विजेता और अमरोहा उपविजेता रहा। स्टेडियम में दौड़, खो-खो सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस मौके पर अमरोहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता रानी, ज्ञान सिंह, संतोष यादव, अंगद सिंह, विशंभर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।