{"_id":"637db110922fe47653534233","slug":"bijnor-unknown-vehicle-hit-guldar-he-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सड़क पार कर रहे गुलदार को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सड़क पार कर रहे गुलदार को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Wed, 23 Nov 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:07 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित पैजनिया में एक अज्ञात वाहन ने गुलदार को टक्कर मार दी। जिस हादसे में गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
गुलदार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर स्थित पैजनिया क्षेत्र के ग्राम खासपुरा में स्थित भट्टे के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे गुलदार को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पैजनिया चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।
मंगलवार की रात्रि करीब पौने नौ बजे बिजनौर, नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम खासपुरा के ईंट भट्ठे के नजदीक एक गुलदार सड़क पार कर रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने गुलदार को टक्कर मार दी। मार्ग से गुजर रहे राहगीर घायल गुलदार को सड़क पर पड़ा देख कर भयभीत हो गए और उन्होंने पैजनिया पुलिस चौकी को मामले से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: BIJNOR: तंजील अहमद हत्याकांड में कोर्ट ने फांसी तो कुदरत ने मुनीर को दी मौत की सजा, शव देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पैजनिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने गुलदार को सड़क किनारे कराया लेकिन तब तक गुलदार की मौत हो चुकी थी। पैजनिया चौकी प्रभारी द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था