फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Unauthorized Construction Over Mazaar Removed by Police in Sherpur Abhi Village

Bijnor: किसान के खेत पर बनी मजार पर रातों-रात निर्माण, पुलिस ने टिनशेड और चबूतरा तुड़वाया

Sat, 01 Nov 2025 12:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Nov 2025 12:31 PM IST
सार

बिजनौर के शेरपुर अभि गांव में किसान के खेत में बनी मजार पर रातों-रात चबूतरा और टिनशेड का निर्माण कर दिया गया। किसान की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद निर्माण कार्य को तुड़वा दिया। निर्माण कराने वाला युवक पुलिस की जांच में चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bijnor: Unauthorized Construction Over Mazaar Removed by Police in Sherpur Abhi Village
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के शेरपुर अभि गांव में किसान के खेत पर बनी मजार पर रातों-रात किए गए निर्माण कार्य को पुलिस ने हटवा दिया। किसान लोटन सिंह ने बताया कि उनके खेत में पीपल के पेड़ के नीचे वर्षों से एक मजार बनी हुई है। शनिवार सुबह जब वे खेत पर पहुंचे तो मजार के ऊपर टिनशेड और उसके चारों ओर चबूतरा बना हुआ देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: 75 घंटे बीते, धामपुर मिल में अभी भी जांच जारी, शिफ्ट वाइज दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

विज्ञापन

किसान द्वारा इसकी सूचना गांव में दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल, सीओ गौतम राय, नायब तहसीलदार अमित कुमार और थाना प्रभारी सत्येंद्र मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने स्थिति का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को अवैध मानते हुए चबूतरा, टिनशेड और वहां रखे गए दान पात्र को हटवा दिया। अधिकारियों के अनुसार, मजार पर निर्माण करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पुलिस इस मामले की शांतिपूर्ण जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed