फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two real sisters died after being hit by a train

Bijnor: ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों की मौत, गाड़ी की गति को न भाप सकीं, पलक झपकते ही कुचलते हुए गुजर गई

Fri, 20 Sep 2024 08:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 08:41 PM IST
सार

आंचल (19) और काजल (20)  को पता ही नहीं चला कि कब ट्रेन उनके पास आ गई। दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Two real sisters died after being hit by a train
काजल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल से लकड़ी बीनकर घर लौट रहीं दो सगी बहनों की रेलगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव सौंप दिए।
विज्ञापन

 

Bijnor: Two real sisters died after being hit by a train
आंचल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम आंचल (19) और काजल (20) पुत्री जबर सिंह निवासी ग्राम गेंडाजूड स्योहारा गांव के पास ही स्थित रेलवे लाइन पार जंगल से लकड़ी बीनने गई थीं। लकड़ी बीनने के बाद घर लौटते वक्त लगभग 5: 54 बजे मेवानवादा रेलवे हाल्ट पर अप लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी। उधर डाउन लाइन पर लिंक एक्सप्रेस गाड़ी आ रही थी। जैसे ही मालगाड़ी निकली तो दोनों बहने रेलवे लाइन पार करने लगीं, तभी लिंक एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Two real sisters died after being hit by a train
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना स्टेशन मास्टर आरिफ कमाल ने कंट्रोल रूम सहित आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह, थानाध्यक्ष धीरज नागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर परिजनों के आग्रह पर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया।
 
विज्ञापन

मां की हो चुकी मौत, पिता का हाथ बंटाती थीं दोनों 
ट्रेन की चपेट में आकर मरने वाली दोनों बहने आठवीं तक पढ़ी थीं। इनकी माता की मौत काफी समय पहले बीमारी से हो चुकी है। वहीं पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। दोनों बहनें भी घर चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाती थीं।
नहीं कराया पोस्टमार्टम
दो सगी बहनों की रेलगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। - धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी धामपुर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed