फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two farmers drowned in Ganga for fodder worth Rs 50, one saved his life by swimming.

Bijnor: महज 50 रुपये के चारे की खातिर गंगा में डूब गए दो किसान, तीसरे ने तैरकर बचाई जान

Tue, 03 Sep 2024 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

गंगा पार चारा लेने गए थे तीन किसानों की नाव डूब गई। तीनों बहने लगे। एक किसान ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो का पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Bijnor: Two farmers drowned in Ganga for fodder worth Rs 50, one saved his life by swimming.
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मंडावर/बेगावाला क्षेत्र में बीच मझधार में पहुंचते ही पानी भरने से नाव गंगा में पलट गई। इससे नाव में सवार तीन लोग बह गए। हालांकि एक किसान तैरकर बाहर आ गया। बाकी दो किसानों का कहीं पता नहीं लग सका है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों किसानों की तलाश में लग गई। शाम ढलने तक रेस्क्यू अभियान जारी था।
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह गांव सेवारामपुर के प्रधान का भाई शमून (38), यूसुफ उर्फ चुड़दी (65) निवासी सेवारामपुर और शमशाद (60) निवासी काजीवाला नाव से गंगा पार चारा लेने गए थे। ये चारा बमुश्किल 50 रुपये कीमत का रहा होगा।  करीब नौ बजे तीनों ग्रामीण लौट रहे थे। गंगा की बीच धारा में पहुंचते ही नाव में पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव गंगा में पलट गई। जिससे तीनों डूबने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि युसुफ तैरना जानता था, जोकि मझधार से निकलने में कामयाब रहा। शमशाद और शमून गंगा में बह गए। दोनों के डूबने की खबर लगते ही तट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले स्थानीय गोताखोरों ने तलाशने का प्रयास किया। इसके बाद पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मगर, शाम ढलने तक दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed