फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Truck and pickup collide in fog, two youths killed, had celebrated son's birthday just a few hours ago

Bijnor: कोहरे में ट्रक और पिकअप की टक्कर, दो युवकों की मौत, कुछ घंटे पहले ही मनाया था बेटे का जन्मदिन

Thu, 08 Jan 2026 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 08 Jan 2026 07:05 PM IST
सार

नितिन कुमार और ऋतिक पिकअप से दूध की सप्लाई करते थे। बुधवार देर रात दोनों सप्लाई करके लौट रहे थे, तभी गांव सराय के पास हादसा हो गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Bijnor: Truck and pickup collide in fog, two youths killed, had celebrated son's birthday just a few hours ago
हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप और ऋतिक व नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहटौर स्थित नूरपुर रोड पर गांव सराय के निकट बुधवार देर रात दूध की सप्लाई लेकर जा रही पिकअप और ट्रक की घने कोहरे में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार कोतवाली देहात थाने के ग्राम इलाइचीपुर खड़गू उर्फ सिकैड़ा निवासी नितिन कुमार (32) पुत्र अशोक और ऋतिक उर्फ गोलू (22) पुत्र धर्मपाल सिंह की मौत हो गई। दोनों दुग्ध कलेक्शन सेंटरों से दूध एकत्र कर नूरपुर स्थित डेयरी तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार, बुधवार को भी नितिन और ऋतिक पिकअप वाहन से दूध लेकर नूरपुर गए थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे दूध सप्लाई कर घर लौट रहे थे। नूरपुर रोड पर गांव सराय के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक वाहन में ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। घटना के बाद नूरपुर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही फरार चालक को पकड़ लिया जाएगा।
 

बेटे का जन्मदिन मनाकर दूध की सप्लाई लेकर गया था नितिन
नितिन और ऋतिक उर्फ गोलू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को नितिन के बेटे का जन्मदिन था। सभी बेहद खुश थे। जन्मदिन मनाने के बाद नितिन और ऋतिक गाड़ी से दूध लेकर चले गए थे। नितिन अपने पीछे एक बेटी, बेटे तथा पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। ऋतिक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसका एक छोटा भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। ऋतिक के कंधे पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से माता-पिता बुरी तरह टूट गए हैं। वे बार-बार यही कह रहे हैं कि किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed