फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Today the fate of 22989 candidates will open, 4320 employees will vote

बिजनौर : आज खुलेगा 22989 प्रत्याशी के भाग्य का पिटारा, 4320 कर्मचारी करेंगे वोट की गिनती

Sun, 02 May 2021 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना आज होगी। बिजनौर के 11 ब्लाक में 4320 कर्मचारी वोट की गिनती करेंगे। 22989 प्रत्याशी के भाग्य का पिटारा इस मतगणना में खुलेगा। कोविड गाइडलाइन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


जिले में 19 अप्रैल को ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11 ब्लाक के 3654 बूथ पर वोट पड़े थे। दावेदारों की किस्मत मतपेटी में बंद है। दो मई 11 ब्लाक में स्थित मतगणना केंद्र पर वोट की गिनती होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम रमाकांत पांडेय नियमित व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कोरोना से बचाव के लिए पूर्व में तय नियमों में बदलाव किए हैं। कोरोना जांच को लेकर बने असमंजस को साफ कर दिया है।
विज्ञापन


एक कमरे में एक एआरओ, नियम हुए सख्त
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि एक कमरे में एक एआरओ रहेगा। प्रत्याशियों के एजेंट डबल मास्क लगाकर आएंगे। सीडीओ केपी सिंह का कहना है कि एजेंट को 48 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग होगा। मतगणना केंद्रों का सेनीटेशन हो गया है। प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ लेकर नहीं आएंगे। बताया कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी का एक एक एजेंट होगा। जिला पंचायत सदस्य के एक ही वार्ड कई कई कमरों में हैं। इसलिए एक प्रत्याशी के तीन से चार एजेंट होंगे।

सुबह आठ बजे से मतगणना 
मतगणना के लिए 11 केंद्र है। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। काउंटिंग टीम सुबह सात बजे आवंटित मतगणना केंद्र पर पहुंचेगी। मतगणना दो शिफ्ट में है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक है। दूसरी शिफ्ट रात आठ बजे से मतगणना समाप्त होने तक रहेगी। 

64 लाख से अधिक बैलेट पेपर गिने जाएंगे
जिले के 11 ब्लाक में 22 लाख 53 हजार 198 मतदाता हैं। चुनाव में 73.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस प्रकार चुनाव में 64 लाख से अधिक मतपत्र का प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रयोग हुआ है। 

4320 कर्मचारी करेंगे वोट कि गिनती
वोटों की गिनती 1080 टीम करेगी। इस प्रकार 1080 टेबल रहेगी। एक टीम में चार कर्मचारी हैं। इनमें एक सुपरवाइजर वह तीन गणक है। कुल 4320 कर्मचारी वोट गिनेंगे। 230 टीम रिजर्व में रहेंगी। एक कमरे में एक एआरओ रहेगा। एक एक पंचायत की वोट खुलेंगी। पंचायत खुलने का क्रम आरओ तय करेंगे।

गिनती की ये रहेगी प्रक्रिया
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक मतदेय स्थल पर एक से अधिक मतपेटी  प्रयोग हुई हैं। सभी मतपेटी एक साथ खुलेंगी। वोट गिनने के लिए एक कमरे में चार टेबल हैं। मतपत्र की पदवार छंटाई होगी। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के के मतपत्र अलग-अलग रंग के हैं। सभी के 50-50 मतपत्र के बंडल बनेंगे। मतपत्र को फिर प्रत्याशी वार छांटा जाएगा। कैंसिल मतपत्र को लेकर विवाद होने पर अंतिम फैसला आरओ करेंगे।

सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी 
मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। सतत निगरानी के लिए हल्केवार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने तहसीलों के एसडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। हर एसडीएम अपनी तहसील में आने वाले ब्लाक के मतदान केंद्र का निरीक्षण लगातार करेंगे। मतगणना की रिपोर्ट डीएम को देंगे।

आंकड़ों की निगाह में चुनाव
इतने हैं पद
प्रधान-1123, जिला पंचायत सदस्य- 56, क्षेत्र पंचायत सदस्य-1393, ग्राम पंचायत सदस्य 14066
प्रत्याशी प्रधान पद-7570, क्षेत्र पंचायत सदस्य-5428, ग्राम पंचायत सदस्य-9134, जिला पंचायत सदस्य-857
मतदाता कुल 22 लाख 53 हजार 198, वोट प्रतिशत-73.10 प्रतिशत
काउंटिंग टेबल- 1080 कर्मचारी-4320

पहला चुनाव परिणाम आएगा
पहला चुनाव परिणाम दोपहर बाद दो बजे तक आने की संभावना है। एजेंट मतगणना के लिए तीन टेबल होंगी। पहली टेबल पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद, दूसरी टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद व तीसरी टेबल पर जिला पंचायत सदस्य पद के मतपत्र गिने जाएंगे। कक्ष में एक प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed