{"_id":"6a9721be503742064a0a5bb9","slug":"a-woman-who-tested-positive-for-swine-flu-died-10-days-ago-bijnor-news-c-27-1-bij1007-189035-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई महिला की 10 दिन पहले हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई महिला की 10 दिन पहले हो चुकी है मौत
विज्ञापन
- हार्ट, डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी से मौत होने की मृत्यु प्रमाण पत्र में पुष्टि
- स्वास्थ्य विभाग की टीम के घर पहुंचने के बाद मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चांदपुर के मोहल्ला बाजार निवासी नसरीन (49) पत्नी मुशर्रफ की आईएचआईपी पोर्टल पर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। पता लगा कि महिला के पॉजिटिव आने का पता लगने से 10 दिन पहले यानी 20 अगस्त को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में उसकी मौत हो चुकी है।
इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (आईएचआईपी पोर्टल) के माध्यम से स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद पीएचसी जलीलपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने रैपिड रिस्पांस टीम के साथ महिला के घर पहुंचे। महिला के पति मुशर्रफ और पुत्र सलमान ने बताया कि नसरीन पिछले करीब 12 वर्ष से फेफड़ों से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें टाइप-2 डायबिटीज भी थी। 10 अगस्त 2026 को कमजोरी, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने पर स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया।
आराम नहीं होने पर 11 अगस्त को उन्हें किलकारी हॉस्पिटल बिजनौर में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन 12 अगस्त को उन्हें आनंद अस्पताल मेरठ ले गए। वहां 12 से 19 अगस्त तक उपचार चला। हालत में सुधार नहीं होने पर 20 अगस्त को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसी दिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रतीक किशोर ने बताया कि पोर्टल पर दिए गए नंबर पर जब टीम ने संपर्क किया तो उसने पहले तो खुद को महिला का दूर का रिश्तेदार बताते गुमराह किया। सही जानकारी नहीं मिलने पर सीएससी अधीक्षक डॉ. जुबैर के नेतृत्व में टीम भेजी गई। तब जानकारी मिली कि बीती 20 अगस्त को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में फेफड़े के संक्रमण, सेप्टिक शाॅक के कारण मृत्यु हो गई। प्रमाण पत्र में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) से संक्रमित होने का कोई उल्लेख नहीं है।
-- -- -
वर्जन...
महिला पिछले 12 वर्षों से हृदय रोग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से ग्रसित थी। उसका बाहर इलाज चल रहा था। पूर्व में हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़े का संक्रमण और सेप्टिक शॉक आया है। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर