फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three cub of Guldar found in a field of a farmer, there is crowd of onlookers

Bijnor News: खेत में मिले गुलदार के तीन शावक, देखने वालों की लगी भीड़, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Sat, 19 Aug 2023 02:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

Bijnor News : एक किसान के खेत में गुलदार के तीन शावक मिले। वहीं, इस दौरान गुलदार के शावकों को देखने वालों की भीड़ गई। उधर, इलाके में गुलदार के होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Bijnor: Three cub of Guldar found in a field of a farmer, there is crowd of onlookers
शावकों को देखने वालों की भीड़ लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में जलालाबाद के गांव धनसीनी में शनिवार को गुलदार के तीन शावक मिले। क्षेत्र में मादा गुलदार के होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर एसडीएम सहित सामाजिक वानिकी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र के गांव धनसीनी में ग्रामीण विकास शर्मा के खेत पर गुलदार के तीन शावक मिले। शावकों में दो मादा और एक नर है। गुलदार के शावक मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कई ग्रामीणों ने शावकों को अपनी गोद में भी उठाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के रेंजर हरगोविंद सिंह वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सामाजिक वानिकी टीम ने गुलदार के शावकों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर एसडीएम रम्या आर भी मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

वहीं, ग्रामीणों ने खेतों पर मादा गुलदार के होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कई किसानों ने आबादी के नजदीक गुलदार को देखा है। जिससे गांव धनसीनी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed