फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The policeman's son got drunk... kept roaming in the streets and kept breaking the glass of cars

Bijnor: नशे में धुत हुआ पुलिसवाले का बेटा... गलियों में घूमता रहा और पत्थर मारकर तोड़ दिए 20 कारों के शीशे

Sat, 15 Feb 2025 01:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 15 Feb 2025 01:08 PM IST
सार

गाड़ियों के शीशे तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार मालिकों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकाया। इसके बाद लोग इकट्ठा हुए और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: The policeman's son got drunk... kept roaming in the streets and kept breaking the glass of cars
कारों के शीशे तोड़ता नशेड़ी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी के बेटे ने जमकर उत्पात मचाया। उसने घरों के बाहर खड़ी 20 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

 

शुक्रवार की देर शाम एक युवक नशे की हालत में आवास विकास कॉलोनी की गलियों में घूमकर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ रहा था। एक दो नहीं बल्कि एक-एक कर करीब 20 गाड़ियों के शीशे तोड़े। लोग घरों से बाहर निकल गए। आरोपी युवक ने खुद को घिरता देख अपने दो साथियों को बुला लिया। शीशे तोड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में एक पीड़ित आशीष अग्रवाल ने आरोपी युवक प्रिंस भारद्वाज निवासी पुलिस लाइन के खिलाफ तहरीर दी। पत्थर से गाड़ियों के शीशे तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल उदयप्रताप ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed